अंबिकापुर,19 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। शहर के कार्मेल स्कूल के छात्रा की फांसी पर लटकती लाश रविवार को नमनाकला स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मिलने से सनसनी फैल गई। 15 दिन के भीतर कार्मेल स्कूल की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की यह दूसरी घटना है। हालांकि शुरूआती जांच में इस घटना का स्कूल प्रबंधन से कोई लेना देना नहीं है। मृतका के पिता ने एक युवक पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस इसी बिन्दु पर मामले की जांच कर रही है।
अनुष्का मिंज पिता जयफूल मिंज उम्र 15 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला की रहने वाली थी। वह कार्मेल स्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा थी। रविवार को अनुष्का अपने माता-पिता के साथ नमनाकला चर्च कई थी। वहां से उसके पिता ने पढ़ाई करने के लिए दोपहर में घर भेज दिया। दोपहर लगभग तीन बजे उसके माता-पिता घर पहुंचे तो ताला बंद था और बेटी घर में नहीं थी। बेटी को फोन लगाया तो उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ था। शाम करीब 6 बजे नमनाकला स्थित एक निर्माणाधीन मकान में फांसी पर लटकती हुई उसकी लाश पाई गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवया। जहां छात्रा के शव का पीएम सोमवार की सुबह परिजन की उपस्थिति में कराया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur