– संवाददाता –
अंबिकापुर,18 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा शनिवार की रात को विजिबल पुलिसिंग के तहत शहर में सघन चेकिंग अभियान की कार्रवाई की गई। पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के देख-रेख में समस्त थाना, चैकी के करिब 150 की संख्या में उपस्थिति बल द्वारा सघन चेकिंग शहर के सभी प्रमुख चैक-चैराहों सहित सभी आउटर सीमा पर तैनात कर नाबालिग वाहन चालक, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन चालकों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की गई। शहर के 10 प्रमुख चौक-चौैराहों पर पुलिस टीम तैनात किए गए थे। जिसमें समलाया चैक, भारत माता चौक, बंगाली चौक, चांदनी चौक, बिलासपुर चौक, बस स्टैंड तिराहा, चैपाटी, अम्बेडकर चौक, पंजाब गार्डन तिराहा, साईं मंदिर तिराहा के पास संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सघन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान 130 से अधिक वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई एवं 19 वाहनों को जत कर न्यायालय भेजी गई। चालानी कार्रवाई दौरान वाहन मालिकों से कुल 65 हजार 8 सौ समन शुल्क वसूली गई। कार्रवाई के दौरान 3 नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। मॉडिफाइड अमानक साइलेंसर के मामले में 2 अमानक साइलेंसर को निकलवाकर जत की गई। तीन सवारी वाले 55 वाहन चालकों के विरूद्ध भी कार्रवाई की गई है।
एसपी के अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई की जायगी। यातायात के नियमों का पालन करने, नाबालिगों को वाहन चलाने हेतु ना देने की अपील सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से की है। वहीं सरगुजा पुलिस 10 लोकेशन पर तैनात संबंधित थाना, चौैकी क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा रूची लेकर अपने थाना क्षेत्र में सडक¸ दुर्घटना रोकने एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु कार्यवाही की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur