अंबिकापुर,15 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। घर छोड़ देने की बात कह कर युवक ने बाइक में बैठाकर युवती को नर्सरी के पास लेजाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस के अनुसार एक युवती किसी काम से सोसायटी गई थी। वहीं पर उसे जान पहचान का युवक राजू बेक मिला। राजू युवती को घर तक छोड़ देने की बात कह कर उसे बाइक में बैठाकर नर्सरी की ओर लेजाकर उसके साथ बलात्कार किया।
पीडि़ता ने किसी तरह घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजन को दी। परिजन के साथ वह थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राजू बेक पिता मोहर साय उम्र 35 वर्ष निवासी राधापुर तेंदुपारा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना सीतापुर से महिला आरक्षक लछमनिया टोप्पो , आरक्षक पंकज देवांगन, संजय एक्का, अशोक खेस सैनिक रमेश विश्वकर्मा शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur