Breaking News

अंबिकापुर,@हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Share

अंबिकापुर, 14 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिला अंतर्गत जयनगर थाना क्षेत्र के अजबनगर में स्वयं के प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए छड़ सीधा करते समय युवक हाइटेंशन की चपेट में आ गया। स्वजन उसे आननफानन में अंबिकापुर मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि अजबनगर निवासी सोमार साय पिता मदन राजवाड़े 37 वर्ष का प्रधानमं¸त्री आवास स्वीकृत हुआ है। बुधवार की सुबह वह आवास निर्माण के लिए लाए गए छड़ को सीधा कर रहा था, इसी दौरान घर के पास से गए हाइटेंशन से छड़ छुआ गया। करंट का जोरदार झटका लगने से चीखते हुए वह जमीन पर गिर गया था। स्वजन उसे मिशन अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply