Breaking News

अंबिकापुर@राहुल गांधी के मोदी विरोधी बयान पर अखिलेश सोनी ने किया पलटवार

Share

अंबिकापुर, 14 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह कि अध्यक्षता में ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे राहुल गांधी मोदी विरोधी बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश सोनी ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जिस भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चल रहे हैं, दरअसल वह नफरत फैलाने वाला काफिला है। भारत जोड़ो के नाम पर समाज को तोडऩे, जाति-पंच और सामाजिक सौहाई में विष घोलने का काम कर रहे हैं।
राहुल गांधी के बयानों के कुछ नमूनों पर प्रकाश डालते हुए आगे उन्होंने कहा कि अब यह एकदम स्पष्ट हो हुआ है कि पिछड़ा वर्ग के प्रति राहुल गांधी के दिल- ओ-दिमाग़ में केवल, और केवल नफऱत भरी पड़ी है और वे पिछड़ा वर्ग को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और विशेषकर तेली समाज को नीचा दिखाने का कोई मोका नहीं छोड़ते। दरअसल, राहुल गांधी यह बर्दाश्त ही नहीं कर पा रहे हैं कि देश में पिछड़ा वर्ग का एक योग्य नेता प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चाय बेचें, देश नहीं’ की नसीहत देने के पीछे राहुल गांधी की यह विकृत राजनीतिक सोच भी सामने आ गई है , वे देशभर में चाय बेचने वालों को देश बेचने वाला बता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेली समाज के प्रति घृणा का परिचय देने वाले राहुल गांधी अब देश के गऱीबी से जूझ रहे तमाम लोगों के प्रति भी अपनी नफऱती सोच फैला रहे हैं, गाली देने का काम कर रहे हैं। पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो संघर्ष करके अपने बेहतर जीवन की जद्दोजहद कर रहे हैं, उन गऱीब शोषितों, वंचितों के प्रति राहुल गांधी घृणा का शर्मनाक प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस नफऱत भरे राजनीतिक आचरण की निंदा करते हुए यह दो टूक कहना चाहती है कि छाीसगढ़ समेत देशभर में निवासरत पिछड़ा वर्ग के नागरिक राहुल गांधी व उनकी कांग्रेस को इस बात के लिए क्रतई माफ़ नहीं करेंगे। पिछड़ा वर्ग, ख़ासकर तेली समाज को लेकर राहुल गांधी के बयानों से समूचा देश शर्मसार है। छाीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में भूपेश सरकार ने छाीसगढ़ के खजाने को लूटकर यहाँ के माटी पुत्रों की गाड़ी कमाई को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाकर अन्याय की जो पराकाष्ठा की गई, अब उसी कांग्रेस के राहुल गांधी न्याय यात्रा के नाम पर सियासी नौटंकी कर रहे हैं। राहुल गांधी प्रदेश की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के तमाम धत्कमों से नजरें फेरकर छाीसगढ़ को अब और गुमराह नहीं कर सकेंगे। इस अवसर पर भाजपा जि़ला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, मनोज गुप्ता, रुपेश दूबे और संजू वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply