Breaking News

अंबिकापुर@कोतवाली थाना के सामने हथियारबंद युवकों ने कार में की तोडफ़ोड़

Share

अंबिकापुर, 14 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। थाना कोतवाली और नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने दो दर्जन लोगों ने कार में तोडफ़ोड़ की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचती, इसके पहले तोडफ़ोड़ करने वाले फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है वारदात में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। दर्रीपारा निवासी मनीष साहू सहित अन्य बनारस चैक की ओर से कार क्रमांक जेएच 01 ईजेड 0721 में सवार होकर रात लगभग साढ़े नौ बजे मायापुर जा रहे थे। कार अनिकेत चला रहा था। इसी दौरान कोतवाली के सामने एक दोस्त को देखकर वे रूके और बातचीत करने लगे। आरोप है कि कार रूकने के साथ ही स्कूटी में सवार कुछ युवकों के साथ 20-25 लोग कार के पास पहुंचे और अकारण हाथ में रखे धारदार हथियार, डंडा-लाठी से तोडफ़ोड़ करते हुए कार का कांच फोड़ दिए। घटना के बाद तोडफ़ोड़ करने वाले मौके से भाग निकले। हैरत की बात यह है कि कोतवाली और नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने हुई घटना के बाद भी पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंच पाई। कार सवारों को कहना है कि तोडफ़ोड़ करने वालों के जाने के बाद नगर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पहुंचे और उन्हें कार सहित थाना जाने के लिए कहा गया। आवेदन देने के बाद वे बुधवार को दोपहर तक प्राथमिकी दर्ज होने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस का कहना था कि जिन आरोपियों का नाम उनके संज्ञान में लाया गया है, उनमें नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के उम्र का परीक्षण करने के बाद आरोपियों के विरूद्ध केस पंजीबद्ध किया जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply