Breaking News

अंबिकापुर@ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

Share

अंबिकापुर, 13 फरवरी 2024 (घटती-घटना)।अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे डायल 112 से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। युवक का उम्र लगभग 27 वर्ष बताया जा रहा है। मंगलवार की सुबह 11.25 बजे अम्बिकापुर रेलवे लाइन ट्रैक में ट्रेन से कटने से जख्मी हो गया था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव अस्पताल के मरच्यूरी में पुलिस रखवा दी है।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन

Share रायपुर,06 जून 2026। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply