Breaking News

अंबिकापुर@जिले के पहले गणेश मंदिर की स्थापना 14 फरवरी को

Share

अंबिकापुर,12 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। शहर से लगे सांडबार मंदिर जिसे वनेश्वरी माता के मंदिर के रूप मे भी जाना जाता है यहां अब लम्बोदर महाराज भी विराजमान होने वाले है। दर्रीपारा निवासी राकेश साहू ने अपने पूर्वजों की याद में यहां विशाल,भव्य और बेहद ही आर्कषक सिद्धि विनायक मंदिर का निर्माण कराया है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कल 14 फरवरी को होगी।इसके पूर्व 11 फरवरी को वेदी निर्माण, 12 फरवरी को कलश यात्रा सम्पन्न हुई।13 फरवरी को देव वेदी पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा,14 फरवरी को मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य ब्राह्मणों के मंत्रोचारण के साथ पूर्ण किया जाएगा14 फरवरी को ही ब्राह्मण भोज, कन्या भोज के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply