अंबिकापुर,12 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। अमेरा खदान से कोचला चोरी करने आए बदमाशों ने एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर पर जाननलेवा हमला कर दिया। इससे कर्मचारी को गंभीर चोट आई थी। कर्मचारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार लखनपुर अमेरा निवासी भगवान तिवारी ने 8 फरवारी को थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रति दिन की भांति ड्यूटी में था। 8 फरवारी की दोपहर आलम साय राजवाड़े एवं उसके अन्य साथी कोयला चोरी करने की नियत से खदान में आए और भगवान तिवारी के आंखों में धूल झोंककर मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह उसे गंभीर चोट आई थी। भगवान तिवारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी आलम साय राजवाड़े पिता रामचरण राजवाड़े उम्र 42 वर्ष, सर्वजीत राजवाड़े पिता अमर साय उम्र 19 वर्ष, मुकेश राजवाड़े पिता राम किशुन राजवाड़े उम्र 35 वर्ष व गुलशन राजवाड़े पिता अमर साय राजवाड़े उम्र 22 वर्ष निवासी पुहपुटरा चिलबिलपारा थाना लखनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 332, 353, 120(बी), 307 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बलभद्र ठाकुर, आरक्षक जानकी राजवाड़े, बन्दे केरकेट्टा, अमरेश दास, राजेंद्र सिंह, मुनेश्वर पैकरा शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur