लखनपुर,11 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। प्रदेश में साा परिवर्तन के साथ विभागीय मंत्रीयो की ताजपोशी भी हो चुकी है। लेकिन एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में पूर्व परियोजना अधिकारी के सेवा निवृा होने के पश्चात महिनों से कार्यालय में स्थाई रूप से कोई परियोजना अधिकारी पदभार ग्रहण नहीं कर सका है। वैकल्पिक व्यवस्था पर कार्यालयीन कार्य संचालित हो रहा है। प्रभारी परियोजना अधिकारी सेक्टर सुपरवाइजर कार्यालय में पदस्थ बाबू के हवाले से भगवान भरोसे परियोजना कार्यालय कार्य का संचालन होरहा है। जबकि परियोजना अधिकारी का होना जरूरी है।
महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ता सहायिकाओ को जरूरी आवश्यक कार्यों के लिए परियोजना अधिकारी का इंतजार करना पड़ता है। जरूरी काम समय पर नहीं हो पाता दफ्तर का व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गया है। कार्यालयीन कार्य के नियमित संचालन के लिए कार्यालय में परियोजना अधिकारी का होना लाजिमी है। प्रबुद्ध जनों द्वारा परियोजना कार्यालय में स्थाई रूप से अधिकारी पुनर्स्थापित करने की बात कही जा रही है। ताकि कार्यालयीन कार्य सुचारू ढंग से संचालित हो सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur