अंबिकापुर, 07 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डांडग़ांव में जमीन विवाद पर पड़ोसी ने एक वृद्ध पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसे मृज समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन द्वारा गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गोविन्द राम धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डांड़पारा का रहने वाला है। इसका जमीन विवाद पड़ोसी उाम दास से है। मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर उाम दास ने गोविन्द राम के गर्दन पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं गोविन्द राम के परिजन ने देखा तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं गोविन्द राम के पुत्र सियाराम की रिपोर्ट पर धौरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी धौरपुर निरीक्षक कैलाश मिर्रे, सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम, आरक्षक दिलेश्वर नागेश,अरविंद पैकरा मुनेश्वर पन्ना शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur