अंबिकापुर,05 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। जिला बास्केटबाल संघ के प्रतिभावान व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रज्ञा मिश्रा का छाीसगढ़ प्रदेश जुनियर बालिका टीम में चयन, यह टीम 4 से 11 फरवरी तक 37वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल जुनियर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता भुवनेश्वर, उड़ीसा में चल रही प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रज्ञा मिश्रा का चयन छाीसगढ़ प्रदेश जुनियर बालिका टीम होने पर सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के संरक्षक आदरणीय अनिल सिंह मेजर और अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव द्वारा विशेष रूप से बधाई दिया। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि 2024 में सरगुजा जिला को बास्केटबाल खेल में सरगुजा नाम के लिए कई उपलçध हासिल किया सब – जुनियर बालक जुनियर बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल व खेलो इंडिया युथ गेम्स के साथ 8 राष्ट्रीय खिलाड़ी सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के द्वारा दिया। इस वर्ष की शुरुआत अच्छी है राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह इस उपलçध द्वारा अपनी मांग के लिए विशेष रुप से निवेदन किया अम्बिकापूर विधायक महोदय,सभी वरिष्ट जनप्रतिनिधि व सरगुजा कलेक्टर महोदय से की गांधी स्टेडियम के मल्टीपरपज इन्डोर हाल में बास्केटबाल का पोल व आउटडोर में उच्च मापक का बास्केटबाल पोल लगाया जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur