अंबिकापुर,05 फरवरी 2024(घटती-घटना)। एकलव्य बालक विद्यालय मैनपाठ के करीब 400 बच्चे शिकायत लेकर पैदल ही कलेक्टर से मिलने अंबिकापुर आ रहे थे। बच्चों का आरोप था कि प्रभारी उप प्राचार्य अक्सर बच्चों को गाली देते हुए बात करते हैं। विरोध करने पर मारपीट करने लगते हैं। साथ ही छात्रावास से निकाल देने की धमकी भी देते हैं। कुछ दिनों पूर्व शिकायत करने पर अधिकारियों द्वारा प्रभारी उप प्राचार्य को हटाया गया था, मगर रविवार की रात वे फिर छात्रावास में पहुंच गए और बच्चों से कहा कि वापस आ रहा हूं फिर गाली गलौज करने लगे। इससे नाराज एकलव्य के 400 बच्चे पैदल ही कलेक्टर से मिलने मैनपाठ से अंबिकापुर के लिए निकल गए थे। इधर मार्ग में बच्चों को रोकने अधिकारियों द्वारा कोशिश की जाती रही थी। मगर बच्चे किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। मैनपाट स्थित एकलव्य बालक विद्यालय करीब 400 बच्चे कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल ही सोमवार को कुच कर दिया। मैनपाट से अंबिकापुर की दूरी करीब 60 किमी है। जैसे ही इसकी जानकारी कलेक्टर विलास भोस्कर संदीपन को लगी तो वह बच्चों से मिलने अधिकारियों के साथ निकल पड़े। इनकी बच्चों से मुलाकात अंबिकापुर व मैनपाट के बीच स्थित नावानगर में हुई। बच्चों ने कलेक्टर से विद्यालय के प्रभारी उप प्राचार्य के खिलाफ अभद्रता और अमर्यादित व्यवहार किए जाने की शिकायत की। प्रभारी उप प्राचार्य के अभद्रता से परेशान एकलव्य बालक विद्यालय के बच्चे पैदल ही कलेक्टर से मिलने अंबिकापुर के लिए निकल पड़े थे। रास्ते में इन्हें रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा पूरी कोशिश की कई पर बच्चे किसी की नहीं सुनी। अंत में कलेक्टर स्वयं अधिकारियों से मिलने अंबिकापुर से अधिकारियों के साथ निकल पड़े। बच्चों से कलेक्टर की मुलाकाता नावानगर में हुई। कलेक्टर ने उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और तत्काल जरूरी कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। एकलव्य विद्यालय की मॉनिटरिंग के लिए नायब तहसीलदार को नोडल बनाने के निर्देश दिए। बच्चों द्वारा प्रभारी प्राचार्य के व्यवहार की शिकायत पर पुलिस को प्रकरण दर्ज कर नियमनुसार जांच एवं कार्रवाई के निर्देश। बच्चों की किताबों, गणवेश, कंप्यूटर और शिक्षकों की मांग पर व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur