Breaking News

अंबिकापुर,@अम्बिकापुर में इप्टा की चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे रंग

Share

अंबिकापुर,04 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। पिछले 35 वर्षों से इप्टा द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी रविवार को गांधी स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 50 विद्यालयों के काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रेम, स्वतंत्रता सेनानी, प्रकृति, पृथ्वी की सुरक्षा, सद्भावना, आदि विषयों पर बच्चों ने अपनी भावनाओं को कागज पर रंग के माध्यम से दर्शाया। इस अवसर पर इप्टा अम्बिकापुर के अध्यक्ष अंजनी पांडेय और गोपाल पाण्डे ने गीत गाकर प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन किया। डॉ.रामकुमार मिश्र और हरिशंकर त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित किया और उनको कल्पना की उड़ान भरते रहने के लिए प्रेरित किया। आशा निकुंज के मूक बधिर छात्रों ने मोहक चित्र उकेर कर सबको चकित कर दिया। इस अवसर पर साहित्यकार तपन बनर्जी,विजय गुप्त,वेद प्रकाश अग्रवाल, रंगकर्मी प्रितपाल सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह सोढी,रंगकर्मी कृष्णानंद तिवारी,शिक्षक गुरमीत कौर,संजय मनमानी,संदीप सिन्हा,पार्षद द्वितेंद्र मिश्रा,गुरुद्वारा अध्यक्ष रघुवीर छाबड़ा,राजेश मिश्रा,डॉ. आशा शर्मा,आशीष शर्मा,अनामिका वर्मा,सिया विश्वकर्मा,प्रियंका पांडेय,सुग्रीव,प्रशांत खेमरिया, अंबिका खेमरिया, प्रभु नारायण,अंकिता सिंह उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply