अंबिकापुर 03 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। सडक¸ हादसे में एक छात्रा शुक्रवार को गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने छात्रा की मौत का कारण उसके साथ मारपीट होना बताया है। जानकारी के अनुसार संध्या पिता श्रषि राम सतनामी उम्र 9 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम जयपुर की रहने वाली थी। वह शुक्रवार को प्राथमिक शाला मुकुंदपुर पढ़ाई करने गई थी। शाम को छुट्टी होने पर वह पैदल घर लौट रही थी। तभी बचरापारा ट्रांसफार्मर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि छात्रा की मौत हादसे में नहीं बल्कि मारपीट से चोट लगने से हुई है। छात्रा की मौत को संदिग्ध मानते हुए उसके शव का पीएम चिकित्सकों की टीम द्वारा की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur