Breaking News

कोरिया,@पुलिस ने युवक कांग्रेस नेताओ को रोका…नही दिखा पाए कोरिया में सीएम साय को काला झंडा…दिखाने की थी तैयारी

Share

कोरिया,02 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को काला झंडा दिखाने की तैयारी में लगे युवक कांग्रेस के नेताओं को कोरिया जिले की मुस्तैद पुलिस ने नजर बंद कर दिया था। कोरिया पुलिस ने युवक कांग्रेस के कार्यालय के सभी की सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को नजर बंद कर पुलिस घेरे में ले लिया। उसके बाद युवक कांग्रेसियों को पहली बार कोरिया आ रहे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को काला झंडा दिखाने की मंशा पर पानी फिर गया । दरअसल युवक कांग्रेस के छग महासचिव संजीव सिंह काजू और जिला अध्यक्ष राम सजीला यादव ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर बताया था की जिला कोरिया बैकुण्ठपुर के अन्तर्गत झुमका महोत्सव में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान उनका विरोध प्रदर्शन व काला झण्डा दिखाया जायेगा। युवक कांग्रेस के छग महासचिव संजीव सिंह काजू और जिला अध्यक्ष राम सजीला यादव ने बताया था की छत्तीसगढ़ बीजेपी घोषणा पत्र के अनुरूप 2023-24 धान खरीदी का एकमुश्त 3100/-रूपये (तीन हजार एक सौ रूपये) व धान बोनस नहीं देने के कारण,घोषणा पत्र अनुरूप महतारी वन्दन योजना में महिलाओं को 1000/-रूपये (एक हजार रूपये) न देना,घोषणा-पत्र के अनुरूप 500/-रूपये (पाँच सौ रूपये) प्रति गैस सिलेण्डर न देना,झुमका जल महोत्सव में सम्मानित व्यक्ति एवं कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठो को महत्व न देना, कोरिया झुमका जल महोत्सव मे छत्तीसगढ़ के स्थानिय कलाकारों को न बुलाकर बाहरी कलाकारों को बुलाकर कोरिया के पैसे का दुरूपयोग करना,भाजपा घोषणा पत्र के अनरूप 2016-17 व 2017-18 का बोनस देने का वादा कर 2014-15 व 2015-16 का बोनस देकर किसानो के साथ छलावा करना जैसे मुद्दे शामिल थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@बतौली मेन मार्केट में दिनदहाड़े चोरी,1.70 लाख रुपए पार

Share दुकानदार को बातों में उलझाकर वारदात,सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी -संवाददाता-अम्बिकापुर,06 मई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply