Breaking News

सूरजपुर,@चिल्ड्रन इन स्ट्रीट सिचुएशन के बच्चों का चिन्हांकन के लिए चलाया गया विशेष अभियान

Share

सूरजपुर, 02 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन द्वारा जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर चिल्ड्रन इन स्ट्रीट सिचुएशन (सीआईएसएस) के बच्चों के चिन्हांकन के लिए विशेष अभियान 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 31 जनवरी 2024 तक जिले के चिन्हांकित हॉटस्पॉट सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, रामानुजनगर, भटगांव, भैयाथान, जरही एवं प्रतापपुर में अभियान चलाया गया। जो सडक पर रहते है और भिक्षावृçा का कार्य करते है, जिसके परिवार का सहयोग नहीं रहता है या परिवार के साथ सडक पर रहता है या दिन में सडक जैसे परिस्थिति में रहता है और रात में अपने परिवार में चला जाता है। ऐसे बच्चों को चिन्हांकित कर उन्हें शिक्षा से जोडने का कार्य किया जाये या उन्हें बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करना है और उन्हें पुनर्वासित करना या बाल गृह में रखकर शिक्षा दिलाने का कार्य करना है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply