Breaking News

अंबिकापुर,@सरगुजा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याययात्रा को लेकर तैयारी में जुटे कांग्रेसी

Share


अंबिकापुर,02 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सरगुजा लोकसभा में करीब दो सौ किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा सरगुजा संभाग के तीन जिले सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर से हो कर गुजरेगी।
यात्रा की तैयारी और रुट प्लान को अंतिम रूप डरने के लिए टीम राहुल अम्बिकापुर में कैम्प कर रही है। पूर्व मंत्री और यात्रा के संयोजक शिव कुमार डहरिया ने राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने यात्रा के मार्ग ज्यादा से ज्यादा लोगों को एकत्र करने कहा। यात्रा में सरगुज संभाग के अलावा प्रदेश के जिन भागों में भारत जोड़ों न्याय यात्रा नहीं जा रही है वहां के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उन्होंने यात्रा की तैयारी के लिए समितियों का गठन करने का निर्देश दिया। पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ कांग्रेस की टीम ने भारत जोड़ों यात्रा के प्रस्तावित मार्ग का अवलोकन कर आवश्यकता अनुरूप तैयारियां शुरू कर दी है। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, पारस राजवाड़े, पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय क्रियान्वयन के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, मेयर डॉ. अजय तिर्की, जिपं अध्यक्ष मधु सिंह, जेपी श्रीवस्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा,भगवती राजवाड़े, हेमंत सिन्हा समेत कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply