Breaking News

अंबिकापुर,@जंगल से भटककर बस्ती में घुसे कोटरी को कुाों ने नोचकर मार डाला

Share

अंबिकापुर, 30 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। जंगल से भटककर मैनपाट के ग्राम बिसरपानी के चिखलापानी में घुसे एक कोटरी को कुाों ने घेरकर मार डाला। हालांकि ग्रामीणों द्वारा उसे बचाने की कोशिश की गई मगर कामयाबी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि मंगलवार को की सुबह वन्य प्राणी कोटरी चिखलापानी बस्ती में घुस गया,जिससे कुाों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। कुाों के भोंके जाने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और कुाों को भगाया। घायल कोटरी को पशु चिकित्सालय लेकर जा रहे थे मगर रास्ते में कोटरी की मौत हो गई। वन विभाग द्वारा कोटरी के शव को जत करने के बाद पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुछ दिनों पूर्व भी मैनपाट के तिबती कैंप में एक कोटरी घुस गया था, जिसे बौद्ध भिक्षुओं ने कुाों के हमले से बचाया था। मैनपाट में इस तरह की आए दिन घटनाएं हो रही हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply