अंबिकापुर,28 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के कमोदा विहार में कुछ लोगों द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन व डीजे साउंड सिस्टम जत किया है। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात को गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कामोदा विहार तुर्रापानी के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा तेज आवाज में डीजे सिस्टम का प्रयोग कर कोलाहल किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर पीकप चालक एवं डीजे संचालन करने वाले ऑपरेटर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस ने शुभम यादव पिता संतोष यादव उम्र 24 वर्ष निवासी शीतला वार्ड थाना कोतवाली व अमित टोप्पो पिता अमल टोप्पो उम्र 20 वर्ष निवासी महामायापारा थाना कोतवाली के खिलाफ कोलहाल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से पीकप एवं डीजे साउंड सिस्टम भी जत कया है। पुलिस ने बताया कि डीजे संचालन के सम्बन्ध में अनुमति नहीं ली गई थी। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक एस कुजूर, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, आरक्षक घनश्याम देवांगन, दिलबोधन सिंह, अनिल सिंह परिहार शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur