अंबिकापुर,27 जनवरी 2024 (घटती-घटना)।ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री व राहत सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं एक निजी अस्पताल में जरूरतमंद 30 लोगों को गर्म कपड़ा कंबल का वितरण किया। मनोज गुप्ता ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, जब तक सरगुजा में कड़ाके की ठंड पड़ेगी वह अस्पतालों वह रैन बसेरा,फुटपाथ में जाकर लोगों को जरूरत के हिसाब से गर्म कपड़े का वितरण करते रहेंगे। गुप्ता ने यह भी बताया कि शहर में कहीं भी किसी को जरूरत हो तो उन्हें मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं, वह तत्काल कंबल वह अन्य जरूरत की चीज उपलध कराएंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur