Breaking News

अंबिकापुर,@ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,25 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरी में बुधवार की रात ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महेश राजवाड़े पिता सतीश राजवाड़े उम्र 25 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरी का रहने वाला था। वह बुधवार की रात को बाइक से अपने पुराने घर काला पारा गया था। वहां से रात को वापस लौट रहा था। ग्राम सुखरी में ही ट्रैक्टर बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply