Breaking News

अंबिकापुर@सडक¸ हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,25 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। ग्राम कोटगना के पास बुधवार की शाम को एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सडक¸ पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संगु हसदा पिता स्व. बाबूलाल हसदा उम्र 24 वर्ष राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकी का रहने वाला था। वह बुधवार की दोपहर बाइक से ग्राम भदार जा रहा था। रास्ते में ग्राम कोटगहना के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह सडक¸ पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply