अंबिकापुर,25 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला नेटबाल संघ की ओर से सुलेखा टोप्पो का चयन 36वीं राष्ट्रीय जुनियर नेटबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता खरगोन मध्य प्रदेश में 25 से 28 जनवरी तक खेला जाएगा। सुलेखा टोप्पो इससे पूर्व सब जुनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है। वह एक गरीब परिवार की बच्ची है, पिता पहले सजी बेचते थे और अब एक फोटो कॉपी दुकान पर काम करते हैं। कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सुलेखा टोप्पो बचपन से ही गांधी स्टेडियम, बास्केटबाल ग्राउंड में अभ्यास करती है साथ ही नये खिलाड़ी तैयार करने में सहायक कोच का भी काम करती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur