Breaking News

अंबिकापुर,@अज्ञात बोलेरो की टक्कर से घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,24 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। जशपुर जिले के ग्राम घौटा टोली में 22 जनवारी की शाम को अज्ञात बोलेरो ने युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिनेश्वर सदलोहार पिता दुलवा उम्र 40 वर्ष जशपुर जिले के ग्राम घौटा टोली का रहने वाला था। वह 22 जनवारी की शाम को गांव के ही महादेव मंदिर में पूजा कर पैदल घर आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए जशपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply