Breaking News

अंबिकापुर,@राम की भक्ति में सराबोर रहा सरगुजा,प्रज्ज्वलित किए गए लाखों दीप

Share

  • राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों लोग
  • राम मंदिर सहित शहर के अलग-अलग स्थान से शोभायात्रा निकाली गई

अंबिकापुर, 22 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। 22 जनवरी की ऐतिहासिक तिथि जब अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर पूरे सरगुजा संभाग में उत्साह रहा। लोग राम की भक्ति में डूबे रहे। इस अदभुत क्षण के पूरे सरगुजा वासी साक्षी रहे। सुबह से ही लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। मंदिरों में एक दिन पूर्व से ही अखंड रामायण का पाठ शुरू हो चुका था। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार की दोपहर 12 बजे के बाद शहर के राम मंदिर में पूजा अर्चना शुरू की गई। राम मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ देखी गई। राम मंदिर को विशेष तरीके से सजया गया था। मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो चुका था। पूजा अर्चना पूर्ण होने के बाद प्रभु श्री राम की आरती हुई। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे हिन्दू युवा एक्ता मंच सहित अन्य संगठनों द्वारा राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए गांधी स्टेडियम पहुंची। इसके बाद गांधी स्टेडियम में 1 लाख दीपों का प्रज्ज्वलित किया गया। इससे पूरा स्टेडियम जगमगा उठा। राम भक्तों से पूरी स्टेडियम खचाखच भरी रही। लोग इस अलौकिक क्षण को एक नजर देखने के लिए लालाइत रहे। मोबाइल में कैद करते नजर आए।
अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलइड स्क्रीन के माध्यम से शहर में जगह-जगह दिखाया गया। लोगों ने बड़े ही आस्था के साथ इस एतिहासिक क्षण को देखा। इस दौरान सजा दो घर को गुलशन सा अवध में ‘राम’आए हैं…, मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे सहित अन्य गानों पर राम भक्त नाचते, झुमते रहे। पूरा शहर भक्ति में डूबा रहा। जगह-जगह भंडारे व प्रसाद का वितरण भी किया गया।
शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों लोग
अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय अंबिकापुर सहित पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न संगठनों,श्रद्धालुओं द्वारा राम मंदिर सहित शहर के अलग-अलग स्थान से शोभायात्रा निकाली गई। सभी शोभायात्रा घड़ी चौक पर एक साथ पहुंचे। यहां जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गुंज उठा। हजारों की संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। हर गली मोहल्ले को सजाया गया था। छोटी-बड़ी सभी मंदिरों में भी आस्था के दीप जलाए गए। जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए गए। बाल गंगाधर तिलक स्थापना समिति अम्बिकापुर द्वारा महामाया पहाड़ स्थित हाथी पखना गणपति धाम में पूजा अर्चना के बाद शाम को दीप का प्रज्जवलित किया गया। इसी तरह शहर महामाया मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी पूजा अर्चना कर शाम को दीप प्रज्जवलित किए गए। वहीं हर घरों में प्रभु श्री राम के झंडे लगाए गए थे। इससे पूरा शहर भगवामय रहा।नवापारा बजरंग मैदान में ‘आइये मिलकर अंबिकापुर को अयोध्या बनाएं’ थीम के तहत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास, अंबिकापुर के आयोजन में अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया।
शहर में रही चौक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में अलग-अलग स्थान पर कई आयोजन किए गए। इसे लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शहर के हर चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात थे। ताकि खुशी के इस माहौल में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो सके।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply