Breaking News

अंबिकापुर@वर्षों के बाद पदोन्नति: संभाग के लिपिकीय वर्ग कर्मचारियों में उल्लास

Share

अंबिकापुर, 20 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के समस्त जिलों में कार्यरत सहायक ग्रेड 03 के पद पर कार्यरत कर्मचारियो की सहायक ग्रेड-02 संवर्गियों पदों पर (सहायक ग्रेड-02/कैशियर / संगणक / स्टीवर्ड) विभागीय पदोन्नति वरिष्ठता क्रम के आधार पर सहायक ग्रेड-02 के पदों पर 23, संगणक-07, कैशियर 05 एवं स्टीवर्ड 02 पदों पर पदोन्नति पश्चात पदस्थापना की कार्यवाही संभाग स्तरीय चयन समिति के द्वारा कर्मचारियों की वरिष्ठता आधार पर पूर्ण की गयी। कई वर्षों के बाद पदोन्नति मिलने से सरगुजा संभाग के स्वास्थ्य विभाग के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों में हर्ष एवं उल्लास है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply