Breaking News

अंबिकापुर@पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता समाप्त होते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Share

अंबिकापुर,19 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उारी छाीसगढ़ में निम्न व मध्य स्तरीय बादलों की उपस्थिति बनी हुई है। बादलों की सक्रियता के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। पर ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल की सक्रियता के साथ घने कोहरे छाए रहा। पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। लोग ठंड से बेहाल रहे। पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में ही नजर आए। वहीं अंबिकापुर में 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में 2 व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तथा न्यूनतम 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 48 घंटे के अंदर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता समाप्त हो जाने की संभावना है। शनिवार की सुबह घने कोहरे की स्थिति निर्मित रहने की संभावना है। वहीं बादलों का प्रभाव समाप्त होते ही न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री तक गिरावट संभव है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply