अंबिकापुर,18 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में बड़ी धांधली सामने आई है। कांग्रेस शासन काल में 11 स्टाफ की जगह 51 स्टाफ को संलग्र कर दिया गया है। इससे अन्य स्वस्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी हो गई है। भाजपा नेता आलोक दुबे ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री व जिले के कलेक्टर से की है।
आलोक दुबे ने स्वास्थ्य मंत्री से लिखित शिकायत किया है कि अम्बिकापुर में तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थय केंद्र है। जिसमें शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावापारा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर शामिल है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावापारा में शासन से दो डाक्टर, एक लैब टेक्निशियन, एक डाटा ऑपरेटर, एक कर्ल्क एवं दो भृत्य के पद स्वीकृत है। इन सात स्वीकृत पद के विरुद्ध यंहा 11 डाक्टर, 8 नर्स एवं अन्य 32 लोग कांग्रेस शासन में अपने राजनैतिक दम पर नियम विरुद्ध अपने को संलग्न कर लिए हैं। जो जांच का विषय है। किस अधिकारी ने नियम विरुद्ध इतनी ज्यादा संख्या में शहरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र नावापारा में इतनी ज्यादा डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ को संलग्न किया है। इसकी भी जांच की आवश्यकता है। जबकि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ व भगवानपुर में सिर्फ 2 डाक्टर एवं तीन स्टाफ नर्स पदस्थ हंै। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नावापारा में आवश्यकता से ज्यादा डॉक्टर, नर्स व अन्य कर्मचारियों के संलग्रिकरण कर दिए जाने से अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर व स्टाफ का टोटा हो गया। इसेस इनके मूल पदस्थापना वाले स्थानों पर स्वास्थ्य व्यवस्था विगड़ रही है। आलोक दुबे ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया है कि अंबिकापुर शहर में आठ हमर क्लीनिक संचालित हैं। जो इस प्रकारण है। बरेजपारा, बिशुनपुर, गोधनपुर पुलिस लाईन, गांधीनगर, मुक्तीपारा, बौरीपारा एवं नमनाकला में है। इसमें सिर्फ नमनाकला एवं पुलिस लाईन में हमर क्लीनिक में डाक्टर की पद स्थापना है। बाकी 6 शहर अम्बिकापुर में संचालित हमर क्लीनिक में कोई भी डाक्टर पदस्थ नहीं हैं। सरगुजा जिले के कई स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में स्वाथ्य कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं के कार्यकाल में स्वाथ्य केंद्रों में पदस्थ अपने चहेते अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियम विरुद्ध तरीके से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा में संलग्नीकृत कराकर शासकीय मदों का दुरुपयोग नियम विरुद्ध तरीके से किया जा रहा है। भाजपा नेता आलोक दुबे ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर चहेते डाक्टरों एवं कांग्रेस के चहेते कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कराकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अवगत कराया है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अम्बिकापुर ने 27 अपै्रल 2023 को आदेश निकाला है। जिसमें स्पष्ट है कि संलग्न,कार्यादेश अधिकारी, कर्मचारी अपनी उपस्थिति तत्काल अपने मूल पद स्थापना स्थान में देना सुनिश्चित करे जो संस्था प्रभारी उक्त आदेश का पालन नहीं करते है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur