अंबिकापुर,18 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक नंदलाल टोप्पो पिता सुखदेव टोप्पो 39 वर्ष के साले का बुधवार को निधन हो गया था। सूचना मिलते ही वह अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल बतौली गया था। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को वह बाइक से पत्नी के साथ अंबिकापुर लौट रहा था। वह अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर बतौली से लगे ग्राम बोदा के पास पहुंचा ही था कि अंधेरे की वजह से सडक¸ पर खड़ा ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं दिखा और वह उससे जा टकराया। हादसे में आरक्षक व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सडक¸ हादसे में गंभीर रूप से घायल आरक्षक व उसकी पत्नी को एंबुलेस की मदद से अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने आरक्षक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी का इलाज जारी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur