अम्बिकापुर,17 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही महिला को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
16 जनवारी को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की नावागढ़ में एक महिला अपने घर के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर नावागढ़ निवासी सीमा उर्फ परमेश्वरी पति इंसार उम्र 45 वर्ष को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके कजे से 1 किलो ग्राम गांजा पाया गया। जिसे पुलिस ने जत कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह,उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, महिला प्रधान आरक्षक वीणा रानी तिर्की, आरक्षक धनकेश्वर पैकरा, अनुराग साय, विकास केरकेट्टा शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur