- जिले मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह एवं राकेश सिंह को उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत
- पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरीक्षकों को नई दायित्यो का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने दी गई शुभकामनायें
अम्बिकापुर,17 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। आज पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे स्टार सेरेमनी का आयोजन कर जिले मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह एवं राकेश सिंह को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरिक्षकों को विभाग द्वारा मिली नई दायित्यो का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई,साथ ही विभागीय कार्यों मे गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक भूपेश सिंह एवं राकेश सिंह के बेहतर सेवाओं की सराहना कर अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनायें दी गई।
स्टार सेरेमनी के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर श्री राजेंद्र मंडावी,निरीक्षक कैलाश मिर्रे, उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, रीडर अजीत मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस स्टाप शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur