अम्बिकापुर,17 जनवरी 2024 (घटती-घटना)।गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलडिहा में मंगलवार की रात को नव विवाहिता की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है। सूचना पर पुलिस को मौके पर पहुंचने से पूर्व ही ससुराल वाले घर छोडक¸र फरार हो चुके थे। वहीं सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर फांसी पर टांगने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। मायके वालों का कहना है कि मृतका को दहेज के लिए ससुराल वाले काफी पड़ताडि़त कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कल्याणपुर के ग्राम बदौली निवासी 22 वर्षीय यशोदा यादव की शादी 2 मई 2023 को गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलडिहा निवासी विजय यादव से हुई थी। मंगलवार की रात को यशोदा यादव की लाश ससुराल में फांसी पर लटकी हुई मिली। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो ससुराल वाले फरार हो चुके थे। घर में कोई नहीं होने के कारण रात में पुलिस घर को सील कर दिया और मामले की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी। सुबह मायके वालों की उपस्थिति में मृतका के शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस फिलहाल शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मायके वालों का कहना है कि शादी के एक माह बाद से ही ससुराल वालों द्वारा मृतिका को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। दहेज में कार की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर आए दिन मारपीट भी किया जा रहा था।
प्रताडऩा से परेशान होकर मृतका 31 दिसंबर को मायके चली गई थी। इसके बाद मृतका का पति और उसके बड़े पिता लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात कह कर उसे अपने साथ ले गए थे। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को फांसी पर टांगकर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही नगर सीएसपी स्मृतिक राजनाला, गांधीनगर पुलिस सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को भी यशोदा के साथ मारपीट की गई है। फिलहाल शव का पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि फरार ससुराल वालों की तलाश की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur