Breaking News

बीजापुर@युवक की हत्या कर रोड पर फेंका शव

Share

बीजापुर,15 जनवरी 2024 (ए)। नक्सलियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। ये घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है। बस्तर में नक्सलियों की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजापुर जिले में एक बार फिर से नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार की दरमियानी रात ग्राम पुसनार निवासी 19 वर्षीय युवक रिषु पूनेम की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला। इस घटना की सूचना परिजनों ने गंगालूर थाना में दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया है।


Share

Check Also

दुर्ग-भिलाई@ दुर्ग ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी को मौत की सजा

Share पत्नी-बेटी को जिंदा जलाया,खुद को मरा साबित करने मानसिक रोगी का गला घोंटादुर्ग-भिलाई,29 अप्रैल …

Leave a Reply