Breaking News

अंबिकापुर,@दुकान में रखकर बेच रहा था एमपी का अवैध शराब,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,13 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम अचड़ी में एक दुकान में छापेमारी कर संभागीय उड़दस्ता टीम ने 27 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जतकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एमपी का अवैध शराब बेचने के लिए दुकान में रखा था। टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के संभागीय उड़दस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली की दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ची स्थित एक किराना दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर टीम शनिवार को घेराबंदी कर दुकान की तलाशी ली तो तीन पेटी मध्य प्रदेश राज्य की गोवा व्हिस्की 150 नग मात्र 27 लीटर पाया गया। जिसे जत कर आरोपी अड़ची निवासी भानु राजवाड़े को गिरफ्तार किया गया। उडऩदस्ता टीम ने आरोपी के खिलाफ 34(1) 34(2)36 एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। उक्त कार्रवाई डऩदस्ता की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई। इस दौरान मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, आरक्षक रामाधार कुशवाहा, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी, ममता तथा आबकारी स्टाफ उसल खुंटे, नीरज चौहान शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply