बलरामपुर का पारा 4.9 व अंबिकापुर 5.4 डिग्री
अंबिकापुर,13 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड फिर से शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों से उार भारत में सक्रय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। इस कारण आसमान में बादल छाए थे और कोहरा की स्थिति बनी हुई थी। आसमान में बादल व कोहरे के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। गुरुवार को आसमान से बादल साफ होते ही उतरी शुष्क हवाओं का आने का क्रम फिर से शुरू हो गया है। शनिवार को बलरामपुर का 4.9 डिग्री, अंबिकापुर का 5.4, कोरिया जिले का 6.3 व जशपुर जिले का 6.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
उार भारत में सक्रय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दस दिनों से ताामान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। आसमान में बादल छाए हुए थे। व कोहरे का प्रभाव भी देखा जा रहा था। इस लिए ठंड से लोगों को राहत थी। आसमान से बादल की सक्रियता हटते ही एक बार फिर ठंड पडऩी शुरू हो गई है। उारी शुष्क हवाओं के प्रवेश का क्रम उारी छाीसगढ़ में जारी है। मौसम साफ होते ही शुक्रवार का न्यूनतम 12.6 डिग्री से गिरकर 7 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं शनिवार को बलरामपुर का 4.9 डिग्री, अंबिकापुर का 5.4, कोरिया जिले का 6.3 व जशपुर जिले का 6.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को राहत है। पर शाम होते ही लोग ठिठुरने पर मजबूर हो रहे हैं। उतरी शुष्क हवाओं के कारण ताामान में अभी और गिरावट आएगी। वहीं उारी छाीसगढ़ में शितलहर की संभावना बनी हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur