Breaking News

अम्बिकापुर,@घर से गायब हुआ नाबालिग अपहरण का अपराध दर्ज

Share


अम्बिकापुर,12 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। दसवीं कक्षा में पढऩे वाला एक छात्र विगत एक सप्ताह से अपने घर से गायब हो गया है परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन करने के बाद भी बालक के नहीं मिलने पर पुलिस को जानकारी दी गई जिसपर पुलिस ने मामले में अपहरण का अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार उारी रिंगरोड निवासी रमेश रावत के दो पुत्र हैं जिनमें बड़ा पुत्र सागर दसवीं कक्षा का छात्र है विगत दिनों सागर के परीक्षा में कम अंक आने पर पिता ने उसे अच्छे से नहीं पढऩे पर फटकारा था जिसके बाद से 9 जनवरी को प्रात: 5 बजे से सागर परिजनों को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई परन्तु उसका कुछ पता नहीं चला। जिसपर परिजनों ने इसकी सूचना गांधीनगर थाने में दी। सूचना पर पुलिस ने मामले में अपहरण का अपराध दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply