Breaking News

अंबिकापुर,@बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत

Share

अंबिकापुर,12 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। सुआ नृत्य कार्यक्रम कर घर लौट रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी थी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए भटगांव अस्पताल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिरहुलिया बाई पति हुकुम साय 69 वर्ष ग्राम तेलगवां थाना भटगांव की रहने वाली थी। 10 जनवारी को गांव के ही अन्य महिलाओं के साथ सुआ नृत्य कार्यक्रम में शामिल होने बरपारा गई थी। वहां से शाम को सभी वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में ढंग़राटिकरा के पास पिछे से अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में बिरहुलिया व एक अन्य महिला घायल हो गई थी। दोनों को इलाज के लिए भटगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बिरहुलिया की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply