कुसमी,12 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रीतम गुप्ता के नेतृत में सामरी पाठ के हाई स्कूल के विद्यार्थियों के बीच युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जहा पर सबसे पहले स्वामी विवेकानन्द जी के छाया चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई, फिर विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता रखा गया ,आयोजित प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी , नौ मतदाता, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्य के बारे में भाषण दी गई, भाषण प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर भाजयुमो मंडल कुसमी के अध्यक्ष प्रीतम गुप्ता के द्वारा प्रयोत्साहित किया गया और वही कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के द्वारा दिखाएं गए राह में चलकर अच्छे से शिक्षा ग्रहण कर देश राज्य एवं अपने गांव के प्रगति पर अपना योगदान देने की बात युवा वर्ग ने कहा, इस युवा महोत्सव कार्यकम में विद्यालय के प्राचार्य महानन्द पैकरा, शिक्षक रूपेश ,भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री विवेक कश्यप, सतेन्द्र एक्का , अभय गुप्ता,नारायण यादव,प्रवेज खान, जितेंद्र कश्यप सहित काफी संख्या विद्यालय के विद्यार्थी शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur