Breaking News

अंबिकापुर,@स्वच्छता सर्वेक्षण में अंबिकापुर चौथे से फिसलकर 27 वें नंबर पर पहुंचा

Share

अंबिकापुर, 11 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की मौजूदगी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामो की घोषणा की गई। इस परिणाम में नगर निगम अम्बिकापुर नेशनल रैंकिंग में 27वें नम्बर पर पहुंच गया है जबकि पिछले वर्ष तक नगर निगम चौथे नम्बर पर था। भारत सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम को दो श्रेणी में जारी किया गया है जिसमें पहली श्रेणी 1 लाख से कम आबादी वाले शहर व दूसरा 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहर। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में नीचे जाने का मुख्य कारण निगम का 5 स्तर रेटिंग से हटकर 3 स्टार पट पहुंचना है। स्टार रेटिंग में गिरावट से ननि को 1050 अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है। इस बार देश में कराया गया स्वच्छता सर्वेक्षण 9500 अंकों का था। इनमें स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए 4830 अंक, 2500 अंक सर्टिफिकेशन व 2170 अंक सिटीजन फीडबैक के लिए निर्धारित थे। इनमें से नगर निगम को सर्वेक्षण में 4148 नबंर, सर्टिफिकेशन में 1450 वे सिटीजन फीडबैक में 1869 नंबर मील है। सर्वेक्षण के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान ननि को सर्टिफिकेशन में ही उठाना पड़ा है और 1050 अंक कटने के बाद निगम को 2 स्टार की रैंकिंग गवानी पड़ी और अब नेशनल रैंकिंग में भी निगम निचले पायदान पर आ गया है।
अब तक की यह है स्थिति
अंबिकापुर नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में दो लाख की जनसंख्या में देश में प्रथम एवं पूरे देश में 15वे स्थान में था। वर्ष 2018 में दो लाख की जनसंख्या में देश में प्रथम, बेस्ट प्रैक्टिस इनोवेशन में देश में अव्वल एवं पूरे देश में 11वे स्थान में था। 2019 में दो लाख की जनसंख्या में देश में प्रथम एवं पूरे देश में 2वे स्थान में था। एवं 5 स्टार रेटिंग से पुरस्कृत किया गया था। 2020, 1 लाख से 10 लाख के जनसंख्या के शहरो में अंबिकापुर अव्वल रहा। 2021 में 1 से 3 लाख में प्रथम एवं देश में पांचवा। 2022 में 1 से 3 लाख में द्वितीय एवं देश में चौथा था ।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply