अंबिकापुर,06 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट श्रेणी स्टार रेटिंग में नगर निगम अंबिकापुर इस बार निराशा जनक प्रदर्शन के साथ 5 स्टार से नीचे लुढक¸ 3 स्टार पर आ गया। हालांकि ओडीएफ श्रेणी में इस बार भी प्लस-प्लस पर पर बरकरार रहा।स्टार रेटिंग में गिरावट के पीछे पिछले पांच वर्षों में सडक¸, नाली की बदहाली और बेहतरी के लिए प्रयास न होने के प्रमुख कारण माना जा रहा है। निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि पिछले चार-पांच साल केवल फंड की कमी का रोना रोते रहे। समय रहते न तो जर्जर सडक¸ का मरम्मत हुआ और न ही नालियों की ही हालत सुधरी, सार्वजनिक शौचालयों के देखरेख और संधारण के प्रति भी ध्यान नहीं दिया गया। शासन से निगम के पास जब तक बजट आई तब तक काफी विलंब हो चुका है। विधान सभा चुनाव के पूर्व तैयारी हो जाने के बाद भी आचार संहिता लग जाने के कारण इस ओर कार्य नही हो पाया, इसी अवधि में केंद्रीय टीम के द्वारा शहर में स्टार रैंकिंग और ओडीएफ और स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निरीक्षण किया गया था। जिसमें से आज स्टार रेटिंग और ओडीएफ का परिणाम घोषित किया गया। जबकि स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम 11 जनवरी के बाद जारी होगा। नगर निगम अंबिकापुर स्वच्छता के क्षेत्र में आगे रहा है। वर्ष 2017 में स्टार रेटिंग के परिणाम में अंबिकापुर को 5 स्टार मिले थे। इसके बाद वर्ष 2019 में भी 5 स्टार बरकरार था। वहीं वर्ष 2021 का परिणाम वर्ष 2022 में आया था। इस में भी अंबिकापुर नगर निगम को 5 स्टार ही मिले थे। पर इस वर्ष के स्टार रेटिंग के परिणा में अंबिकापुर को निराश हाथ लगा है और मात्र 3 स्टार ही मिले हैं। वहीं रायपुर नगर निगम और पाटन नगर पंचायत की रैंकिंग 5 स्टार है। राजनांदगांव, अंबिकापुर, बिलासपुर नगर निगम की रेटिंग 3 स्टार है।
इस कारण रेटिंग में आई कमी
विधानसभा चुनाव के दौरान केन्द्रीय टीम द्वारा अंबिकापुर नगर निमक क्षेत्र में सर्वेक्षण का कार्य किया गया था। इस दौरान नगर निगम की अधिकांश सडक¸ें व नाली जर्जर थी। सर्वेक्षण में नगर निगम क्षेत्र की चौक-चौराहों का विकास, वार्डों में सडक¸ व नाली का संरचनात्मक विकास होना जरूरी होता है। पर अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में संरचनात्मक विकास न हो पाने के कारण स्टार रेटिंग में नंबर कट गए हैं और 5 स्टार का तमगा अंबिकापुर से छिन गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण का रिजल्ट अभी आना बाकी है। संभवत: 11 जनवरी तक स्वच्छता सर्वेक्षण का रिजल्ट जारी किया जाएगा। पर अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में संरचनात्क विकास न हो पाने के कारण इस वर्ष सच्छता सर्वेक्षण का परिणाम भी निराशाजनक आ सकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur