अंबिकापुर,02 जनवरी 2024 (घटती-घटना)।शहरी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध ढंग से गुमटी रख कजा करने के मामले में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है। दो अलग-अलग जगहों दो गुमटियों को निगम ने जत किया है।
निगम कमिश्नर को मिली शिकायत पर कार्रवाई करने निगम का उडऩदस्ता दल बनारस रोड स्थित गायत्री हॉस्पिटल के सामने पहुंचा। जहां खुली शासकीय भूमि पर गुड्डू सिंह नामक व्यक्ति ने 31 दिसंबर 2023 की रात दो बड़े गुमटी स्थापित कर अतिक्रमण किया था। नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार के निर्देश पर भवन शाखा उडऩ दस्ता टीम ने दोनों गुमटियों को वहां से हटाकर जत कर लिया। वही एक अन्य व्यक्ति ने स्वयं ही अपनी गुमटी हटा ली। इस कार्रवाई के बाद निगम की उक्त टीम बिशनपुर में शासकीय भूमि पर हो रहे कजे को मुक्त करने पहुंची। बिशुनपुर में कमलेश ओहदार नामक व्यक्ति द्वारा शासकीय नजूल भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की गई। साथ ऐसा दुबारा न करने हिदायत भी दी गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur