Breaking News

कोरिया/पटना@क्या लिंक फेल का बोर्ड लगाकर मौज काटते है ग्रामीण बैंक कर्मी और ग्रामीण हलाकान?

Share

  • छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा पटना में ब्रांच मैनेजर की खूब चल रही मनमानी,उपभोगता का आरोप क्या ब्रांच मैनेजर के सह पर ग्राहक सेवा केन्द्र में चल रहा कमीशन का गोरख धंधा?

-रवि सिंह-
कोरिया/पटना 01 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में प्रबंधक के मनमानी की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शाखा प्रबंधक द्वारा आये दिन बैंक के ग्राहकों के साथ दुर्व्यव्हार की खबर मिल रही है वहीं हद तब हो गयी जब साल के अंतिम कार्यदिवस और साप्ताहिक बाजार के दिन आम लोगों के लिये बैंक को बंद कर लिंक फेल की सूचना पटल दरवाजे में चस्पा कर दिया गया। सूत्रों की माने तो लिंक फेल होने की सूचना बैंक के अलग वाट्सअप ग्रुप जिसमें तकनीकी के साथ बैंक के कई जिम्मेदार अधिकारी शामिल होते है जिसकी सूचना आधे घण्टे के अंदर दिया जाना आवश्यक होता है किन्तू ऐसा नहीं किया गया। वहीं बड़े पहुंच रखने वाले ग्राहकों का काम हो गया तथा आम ग्रामीणों के लिये बैंक का लिंक फेल होना बताया गया।
पटना 84 का अधिकृत ग्राहकों वाले बैंक में रहती है भारी भींड, मूलभूत सुविधा भी नहीं
पटना 84 का सबसे पुराना बैंक और अधिकतम ग्राहकों वाले छत्तीसगढ़ राज्य बैंक में आये दिन ग्राहकों की भीड रहती है। जिनके लिये पेयजल व शौचालय तक की समुचित व्यवस्था तक नहीं। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है वहीं बैंक मैनेजर द्वारा बैंक के सामने अपनी कार का पार्किंग कर देने से बैंक के सामने जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। बैंक के कर्मचारी इतने सुस्त होते है कि समयावधि पर भी कार्य का होना संभव नहीं हो पाता जिसकी जिम्मेदारी बैंक मैनेजन पर होती है पर उनके द्वारा कम पढ़े लिखे, किसान वर्ग के ग्राहकों से इतने सारे दस्तावेज की बात की जाती है कि उन्हें अपना काम कराने में कई दिनों का समय लग जाता है।
पटना के ब्रांच में मैनेजर की खूब हो रही मनमानी
पटना के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक को लेकर कई प्रकार की असुविधा से लोग त्रस्त है वहीं ब्रांच मैनेजर के कार्यपद्धति पर भी सवालिया निशान बने हुये है। ग्राहकों के साथ दुर्व्यव्हार, बैंकिंग समय पर बैंक के बाहर घुमना,लोन सम्बन्धी वसुली में ग्राहकों के साथ बदतमीजी,काम कराने के एवज् में कमीशन एवं कार्य का समयवधि पर न होने जैसी कई शिकायत मौजुद है। षिकायत के आधार पर जांच होती भी है पर बैंक मैनेजर के प्रभाव से कोई कार्यवाही दिखायी नहीं देता। वर्तमान बैंक के मैनेजर द्वारा दिये गये लोन के सम्बन्ध में यदि बारीकी से जांच की जाये तो कई मामले सामने आ सकते है?
ब्रांच मैनेजर के नेतृत्व में बीसी प्वांईट में हो रहा कमीशन का खेल
ग्राम पंचायत पटना में लनगभग छः बीसी प्वांईट संचालित है जहां पैसा निकासी पर प्रति हजार 10 रूपये लेने का प्रावधान है। वहीं इसकी शिकायत करने पर भी बैंक मैंनेजर द्वारा किसी प्रकार का कोई कार्यवाही नहीं किया जाता। जानकारी के अनुसार प्रत्येक बीसी प्वांईट अलग-अलग पंचायत के नाम पर संचालित है परंतु यह सभी ग्राहक सेवा केन्द्र पटना में ही संचालित है क्यों? लगभग ग्राहक सेवा केन्द्र में पैसा निकासी पर प्रति हजार 10 रुपये का चार्ज लिया जाता है। जिस पर आम ग्रामीण इस कमीशन से परेशान है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

Share जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिलअम्बिकापुर,27 मई …

Leave a Reply