Breaking News

अंबिकापुर,@ठण्ड में आग तापने के दौरान झुलसने से वृद्ध की मौत

Share

अंबिकापुर, 01 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। ठंडी में आग तापने के दौरान एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हंसराज 70 वर्ष ओडग़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर का रहने वाला था। वह रविवार की सुबह ठंड से बचने के लिए आग ताप रहा था। तभी आग उसके कपड़े में पकड़ लिया और गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे इलाल के लिए भैयाथान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुउ उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply