Breaking News

अंबिकापुर@8 माह के बच्चे के गले में फंस गया था नारियल का दुकड़ा,डॉक्टरों ने निकाला बाहर

Share

अंबिकापुर,01 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। आठ माह के बच्चे के गले में शुक्रवार को नारियल का दुकड़ा फंस गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने 2.30 घंटे के मशक्कत के बाद गले में फंसे नानियल के दुकड़े को निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक जयनगर निवासी रामदेव का आठ माह का बच्चा आदित्य खेलते-खेलते नारियल का टुकड़ा मुह में लिया, जो उसके गले में जाकर फंस गया। इसके बाद बढ़ी तकलीफ के कारण बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। सांस लेने में होती दिक्कत को देखते हुए स्वजन उसे मिशन अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद बच्चे के गले में फंसे नारियल को निकालने में असमर्थता जताने के बाद वे भट्टी रोड में स्थित निजी एकता अस्पताल गए। यहां से भी निराशा हाथ लगी। इसके बाद वे मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल गए। ईएनटी विभाग के डॉ.बीआर सिंह के संज्ञान में मामला आया और जांच के बाद उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा सुविधा जुटाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने डॉ. अनुपम मिंज, डॉ. उषा, डॉ. प्रिंसी, एनिस्थीसिया से डॉ. शिवानी भगत व सर्जरी, पीडियाट्रिक चिकित्सकों के सहयोग से बच्चे को बेहोश करके गले में फंसे नारियल के टुकड़े को निकाला।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply