Breaking News

अंबिकापुर,@कांग्रेस पार्षद की मौत,पत्नी सहित कार सवार तीन घायल

Share

अंबिकापुर,31 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। रविवार तड़के घने कोहरे की वजह से बगीचा मार्ग पर ग्राम बीमडा के समीप कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने पर वाहन सवार पार्षद की मौत हो गई। वही कार में सवार उनकी पत्नी सहित 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अंबिकापुर मेडिकल कालेज में जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के विश्रामपुर नगर पंचायत के पार्षद व कांग्रेस नेता गंगाराम रवि आज सुबह अपने परिवार के साथ जशपुर की ओर जा रहे थे। बगीचा मार्ग में घने कोहरे की वजह से ग्राम बीमडा के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पार्षद की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पत्नी समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply