Breaking News

अंबिकापुर,@पिकनिक मनाकर लौट रहे युवक की सडक¸ हादसे में मौत

Share

अंबिकापुर,31 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के राजापुर में शनिवार की शाम को अनियंत्रित पिकअप सडक¸ किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में पिकअप सवार 10 लोग घायल हो गए। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शेष का इलाज सूरजपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी कुमेली जलप्रताप से पिकअनिक मनाकर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र मरावी पिता धन साय मरावी उम्र 18 वर्ष सूरजपुर जिले के ग्राम केतका का रहनेर वाला था। वह शनिवार को अन्य लोगों के साथ कुमेली जलप्रताप पिकनिक मनाने गया था। वहां से शाम को पिकअप में दस लोग सवार होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और सडक¸ किनारे पेड़ से जा टकराया। दुर्घटना में सभी घायल हो गए। स्थानीय पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शैलेन्द्र की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने शैलेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply