अंबिकापुर, 29 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। कहते हैं कि मौत का दिन निश्चित होता है, वह किस रूप में आएगी, किसी को पता नहीं होता है। ऐसा ही कुछ मैनपाट में एक ग्रामीण के साथ हो गया। बुधवार को वह अपने खेत के पास साल के बड़े पेड़ को काट रहा था। आधा काटने के बाद वह पेड़ के नीचे ही विश्राम करने लगा। इसी दौरान हवा चली और पेड़ गिर गया, इस दौरान पेड़ के नीचे दब जाने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसे खोजने पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परपटिया के ढोलपखना निवासी सुंदर मझवार पिता रोंगो मझवार 50 वर्ष बुधवार को गांव से लगे पनही पखना में अपना खेत देखने गया था। यहां खेत के बगल में ही स्थित साल के विशाल पेड़ को काटने का मन बन गया तो वह कुल्हाड़ी से उसे काटने लगा। आधा पेड़ काटने के बाद वह थक गया तो पेड़ की छाया में ही विश्राम करने लगा। इसी बीच अचानक हवा चली और आधा कटा पेड़ उसके ऊपर ही गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur