Breaking News

बतौली,@पिकअप और बाइक की भिड़ंत,2 युवक की मौत

Share

बतौली,29 दिसम्बर 2023,(घटती-घटना)। बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेदम पुलिया के पास गुरुवार की रात पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए शांतिपारा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन निजी वाहन से उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम मंगारी जूनापारा निवासी बाबूलाल उरांव पिता सुखदेव उरांव उम्र 33 वर्ष व जयमल पिता स्व.मुंगला उम्र 35 वर्ष दोनों बाइक क्रमांाक सीजी 15 डीएफ 5800 से सेदम ग्रामीण बैंक पैसा निकालने गए थे। शाम करीब 7.30 बजे दोनों वापस घर लौट रहे थे। तभी सीतापुर की ओर से आ रहे पिकअप क्रमांक सीजी 15 ओक्यू 4632 से सेदम पुलिया के समीप आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुघटना में बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयमल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए शंातिपारा अस्पताल ले जाया गया। यहां स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर रेफर कर दिया है। परिजन निजी वाहन से उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान जयमल को मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply