Breaking News

अंबिकापुर@अम्बिकापुर में नालन्दा परिसर के तर्ज पर घोषित स्मार्ट लाइब्रेरी की मांग

Share

अंबिकापुर,27 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा अम्बिकापुर में नालन्दा परिसर के तर्ज पर घोषित स्मार्ट लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम का काम जल्द शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर कहा कि रायपुर में नालंदा परिसर के तर्ज पर एक और लाइब्रेरी निर्माण की बात समाचार माध्यमों से सामने आया है। पिछली सरकार में 22 अगस्त 23 को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तब के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की पहल पर अम्बिकापुर में युवाओं की मांग पर प्रतियोगी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए नालंदा परिसर स्मार्ट लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की थी। इसे ध्यान में रखते हुए रायपुर की तर्ज पर सरगुजा के युवाओं की मांग पर ध्यान देना आवश्यक है। स्मार्ट लाइब्रेरी बनने से सरगुजा के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से अनुकूल पुस्तकें एवं अन्य संसाधन मिल सके। उन्होंने पूर्व की घोषणा अनुरूप इस सबन्ध में अग्रिम कार्यवाही यथाशीघ्र शुरू करने की मांग की है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply